पेट में गैस होने पर कौन सा पॉइंट दबाए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 08:55

गैस बने या पेट फूलने लगे इन 4 प्वाइंट पर करें मालिश, सिर्फ 3 मिनट में मिल जाएगा आराम :-

ST36​

इसे जुसानलि भी कहा जाता है। यह प्वाइंट घुटने से 3 इंच नीच स्थित होता है। इस दबाने से पेट में गैस जैसी परेशानी से राहत मिल सकता है। इसके अलावा यह पेट के ऊपरी अंग, तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करता है।

ऐसे करें प्रेस

दो अंगुलियों को जुसानली पॉइंट पर रखें।
हल्के दबाव का उपयोग करके उंगलियों को गोलाकार गति में घुमाएं।
2-3 मिनट तक मालिश करें और दूसरे पैर पर दोहराएं।

​​SP6​

इसे सैनिनजियाओ भी कहते हैं। ये स्प्लीन मेरिडिअन पर स्थित होता है। और लोअर एब्डॉमिनल ऑर्गन्स, नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। ये पॉइंट भीतरी टखने की हड्डी से लगभग 3 इंच ऊपर।

ऐसे करें प्रेस

एक से दो अंगुलियों को सैनिनजियाओ पॉइंट पर रखें।
हल्के दबाव का उपयोग करके उंगलियों को गोलाकार गति में घुमाएं।
2-3 मिनट तक मालिश करें और दूसरे पैर पर दोहराएं।

​​CV12​

इसे झोंगवान भी कहा जाता है। ये पॉइंट कॉन्सेप्शन वेसल मेरिडियन पर स्थित होता है। इस पॉइंट में प्रेशर देने पर अपर एब्डॉमिनल ऑर्गन्स, ब्लैडर और गॉल ब्लैडर को प्रभावित करता है। ये पॉइंट नाभि के चार इंच ऊपर की ओर स्थित होता है।

ऐसे करें प्रेस

दो से तीन अंगुलियों को झोंगवान बिंदु पर रखें।
एक गोलाकार गति में हल्का दबाव डालें, सुनिश्चित करें कि बहुत अधिक दबाव न डालें।
2-3 मिनट तक मसाज करें।

​​CV6​

इसे किहाई भी कहते हैं। ये पॉइंट लोअर एब्डॉमिनल ऑर्गन्स और पूरे एनर्जी सिस्टम को प्रभावित करता है। ये पॉइंट करीब ढेढ़ इंच नाभि के नीचे स्थित होता है।

ऐसे करें प्रेस

किहाई पॉइंट पर दो से तीन अंगुलियां रखें।
हल्के दबाव का प्रयोग करते हुए उंगलियों को गोलाकार गति में घुमाएं। सुनिश्चित करें कि बहुत अधिक दबाव न डालें, क्योंकि यह क्षेत्र संवेदनशील हो सकता है।
2-3 मिनट तक मसाज करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info